Jhotwara, Rajasthan Assembly Election Result: झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 1. 47 लाख मतों से जीते

Jhotwara, Rajasthan assembly elections result 2023: राजस्थान की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 1.47 लाख मतों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी को 50, 167 मतों से हराया है।

rajyavardhan singh rathore

Jhotwara, Rajasthan Assembly Elections Result 2023: राजस्थान की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 1, 47, 913 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी रहे उन्हें 97, 746 वोट मिले हैं। राठौड़ ने अभिषेक चौधरी को 50, 167 मतों से हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि झोटवाड़ा 2008 में विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था। इस सीट पर अब तक दो बार चुनाव हो चुके हैं। जिसमें एक कांग्रेस और एक बार बीजेपी ने जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार देखना होगा कि परिणाम किसके हक में आते हैं। इस सीट की सबसे खास बात यह है कि यहां से बीजेपी के दो बागी नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस वजह से यहां भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

news24 Whatsapp channel

बता दें कि राजस्थान की राजनीति में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने भारतीय सेना के बाद खेल की दुनिया में कामयाबी हासिल करने के बाद राजनीति में कदम रखा था। यहां पर भी उन्होंने लक्ष्य पर सटीक निशाने लगाए। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने युवा नेता अभिषेक चौधरी पर जीत का भरोसा जताया है। इसके साथ वह भी इस सीट से जीतकर इतिहास रचने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, चुनावों का परिणाम आने में बस कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में दोनों की हार-जीत का फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ