Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Rajasthan Winter Update: प्रदेश में सर्दी का बरपा कहर, कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम, जानें आपके जिले का हाल

Rajasthan Winter Update: राजस्थान में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से सर्दी का कहर बरप रहा है। उत्तर भारत में शीतलहर चलने से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सुबह-शाम के साथ-साथ रात में भी ठंड बढ़ गई है। हालांकि, दिन में धुप निकलने से फिलहाल लोगों को राहत मिल रही है। […]

Author
Edited By : Nirmal Pareek Updated: Dec 2, 2022 11:38
Rajasthan Winter Alert
Rajasthan Winter Alert

Rajasthan Winter Update: राजस्थान में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से सर्दी का कहर बरप रहा है। उत्तर भारत में शीतलहर चलने से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सुबह-शाम के साथ-साथ रात में भी ठंड बढ़ गई है। हालांकि, दिन में धुप निकलने से फिलहाल लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान में तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बता दें प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट के कारण कई जगह कोहरे की हल्की चादर भी दिख रही है। सर्दी से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। धूप निकलने के पहले लोग घरों में कैद है, तो वहीं खेतों में फसलों पर ओस की बूंदे देखी जा रही है। कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यहां रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 5. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके बाद चूरू जिले में 5. 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर, बीकानेर, डबोक, अलवर, कोटा, चित्तौड़गढ़, करौली, संगरिया, अंता, श्रीगंगानगर, नागौर, बूंदी और पिलानी में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि माउंट आबू में 1.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप

वहीं बुधवार को बादल और कोहरे के कारण दिन में सर्दी का असर रहा। कुछ स्थानों पर शीतलहर भी चली। शीत लहर के कारण माउंट आबू में पारा गिरा 1.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे कम था। माउंट आबू में शीतलहर के कारण पोलो ग्राउंड सहित कई मैदानी इलाकों में घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग की आगामी दिनों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर औऱ हिमाचल में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसका असर राजस्थान पर भी पडे़गा। बर्फबारी से राजस्थान में सर्दी अचानक तेज होने की संभावना है। राजस्थान में उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी। इससे प्रदेश में तेज सर्दी की शुरुआत होगी। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर तक कोहरे की हल्की परत छाई रहती है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

 

First published on: Dec 02, 2022 11:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.