Rajasthan Weather update: आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान की भी चेतावनी

Rajasthan Weather
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में इन दिनों बदलाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी पर फिलहाल बारिश के कारण ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है।

इन संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन- आंधी के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

प्रदेश में चलेगी धूल भरी आंधी

आंधी बारिश के कारण प्रदेश में आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 7 दिनों तक धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

Rajasthan Weather

विज्ञापन

किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने कृषि उपज मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसों को सुरक्षिण स्थान पर भंडारण करने को कहा है ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। इसके साथ ही फसलों में किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए करें। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की बात मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कही गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ