Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिली है। रविवार शाम को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से पहले चली धूलभरी आंधी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।
चिड़ावा में 1 मिमी, मकराना में 6 मिमी, बदनौर में 14 मिमी, आसींद में 7 मिमी, भोपालगढ़ में 7 मिमी, अजमेर के जावजा में 20 मिमी, पुष्कर में 12 मिमी, वहीं अजमेर शहर में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 17 मई बारिश का असर बना रह सकता है। आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश में कई शहरों में 40-50 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से धूलभरी हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते है और बूंदाबांदी की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: