Rajasthan Weather Update: 24 तक जारी रहेगा ओले-बारिश का दौर, फसले बर्बाद, सरकार ने गिरदावरी के दिए निर्देश

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 दिनों तक प्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में आज चुरू, सीकर, झुझुंनू, पाली, नागौर समेत अनेक जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1638338253127577602?cxt=HHwWhMDT-b_9xbwtAAAA

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के मुताबिक चूरू,सीकर, नागौर, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही चूरू,सीकर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बूँदा-बाँदी होने की संभावना है।

और पढ़िए – Rajasthan News: चौथी क्लास के बच्चे ने सीएम गहलोत को वीडियो काॅल पर सुनाए 50 जिलों के नाम, सीएम बोले- गजब की प्रतिभा है

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1638088469229756418?cxt=HHwWhIDT8ZSy1LstAAAA

मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के उपर एक परिसंचरण तंत्र दिनांक 23 मार्च को बनने की प्रबल संभावना है। 24 मार्च को इस विक्षोभ के प्रभाव के कारण बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 25 मार्च से मौसम के एक बार पुनः सामान्य होने की उम्मीद है।
और पढ़िए – Rajasthan News: अजमेर में 30 फीट ऊंचाई गिरा टावर झूला, 15 घायल, आया खौफनाक VIDEO

फसले हुई तबाह

राजस्थान नें बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। बूंदी में एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या भी कर ली। ऐसे में सरकार के ऊपर फसल नुकसान का सर्वे कराने को लेकर दवाब बढ़ गया।

आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सोमवार को विधानसभा में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में फसलों की बर्बादी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि फसल नुकसान का आकलन करने के लिए गिरदावरी की जा रही हैए गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद किसानों को एसडीआरएफ के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ