Rajasthan Weather Update: प्रदेश में होली के बाद से जारी बारिश-ओलावृष्टि का दौर थम सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है। एक सप्ताह बाद फिर से नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन

आज भी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, अलवर, दौसा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, भरतपुर, सीकर, हनुमानगढ़, झुंझुनू के इलाकों में बादल गरजने के साथ आंधी तूफान, तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अलवर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, चूरू में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1639355769828282368?cxt=HHwWgMDQkeLYlMAtAAAA

इससे पहले प्रदेश में शुक्रवार को कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कई जगह आंधी चलने के साथ ओले गिरे। अलवर, झुंझुनंू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर समेत कई जगहों पर जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। इस कारण कई जगहों पर फसलों को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन

फसले हुई बर्बाद

उधर बीकानेर के लूणकरणसर में पिछले दिनों में तीन बार ओले गिरे। इससे किसान की हालत खराब कर दी है। चने और सरसों की फसल खराब हो चुकी है। बेर के आकार के ओले गिरने से सरसों की फलियों के दाने बिखर गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ