Rajasthan: NIA ने PFI केस में तीसरे आरोपी को पकड़ा, युवाओं का ब्रेनवॉश कर फैला रहा था 'नफरत'
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Rajasthan: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान पीएफआई (Rajasthan Popular Front Of India) मामले में एक और आरोपी मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार किया है। यह जयपुर से तीसरी गिरफ्तारी है।
NIA का आरोप है कि सोहेल नौजवानों का ब्रेनवॉश कर उन्हें कट्टर बना रहा था। वह दंगे भड़काने की साजिश रच रहा था। सोहेल शांति भंग करने और सांपद्रायिक नफरत फैलाने जैसी पूर्व की घटनाओं में भी शामिल रहा है।
मोहम्मद सोहेल इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक विंग एसडीपीआई का उदयपुर में जिला अध्यक्ष है। उसकी चरमपंथी गतिविधियों के लिए कई राज्यों में उस पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है। सोहेल पर भड़काऊ देने, धार्मिक समुदायों के बीच हिंसा, दुश्मनी और नफरत फैलाने का आरोप है।
सोहेल से पहले NIA राजस्थान से दो आरोपियों सादिक सर्राफ और मोहम्मद आसिफ को पकड़ चुकी है। इन सभी पर 19 सितंबर 2022 को NIA मुख्यालय नई दिल्ली में केस दर्ज किया गया था।
और पढ़िए –Viral Video: स्कूल मैनेजर ने 8 साल के मासूम को दी तालिबानी सजा, बच्चा चीखता रहा, टीचर देखते रहे

बता दें कि 2006 में पीएफआई की स्थापना हुई थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैलाने के आरोप में पीएफआई पर 5 साल का प्रतिबंध भी लग चुका है। 2022 में एनआईए ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत पूरे भारत में छापेमारी अभियान चलाया थ। कई पीएफआई सदस्यों और पदाधिकारियों की गिरफ्तारियां हुई थीं।
वहीं, जनवरी में एनआईए ने राजस्थान के 9 अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। जयपुर, कोटा और सवाई माधोपुर में कार्रवाई के दौरान एनआईए ने फोन, सिम कार्ड, तेज धार वाले ब्लेड, आपत्तिजनक सामग्री, साहित्य और पोस्टर जब्त किए थे।
एनआईए ने 17 जनवरी को केरल में छापेमारी की। पीएफआई कार्यकर्ता मोहम्मद सादिक को केरल के कोल्लम जिले के चवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। सादिक को केरल के कोल्लम जिले में आरएसएस और बीजेपी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया था। तलाशी के दौरान उसके पास से आरएसएस के कई कार्यक्रमों के पर्चे और मेहमानों की सूची भी बरामद हुई थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: