Viral Video: स्कूल मैनेजर ने 8 साल के मासूम को दी तालिबानी सजा, बच्चा चीखता रहा, टीचर देखते रहे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले से एक शर्मनाक और क्रूरता भरा वीडियो सामने आया है। यहां के एक निजी स्कूल (Private School) में फीस जमा न करने और होमवर्क नहीं करने स्कूल मैनेजेर ने बेंच पर लिटाकर 8 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा।
पास में खड़ी एक शिक्षिका और अन्य शिक्षक देखते रहे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
और पढ़िए –Rajasthan: NIA ने PFI केस में तीसरे आरोपी को पकड़ा, युवाओं का ब्रेनवॉश कर फैला रहा था ‘नफरत’
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना प्रयागराज के प्राइवेट स्कूल मां गंगा पब्लिक स्कूल की है। यहां एक बच्चा होमवर्क करके नहीं आया था। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि बच्चे की फीस जमा नहीं हुई थी।
इस पर स्कूल के प्रबंधक योगेश गुप्ता ने बच्चे को एक कमरे में बेंच पर लिटाकर उसकी बेंत से पिटाई लगाई। कुछ दूरी पर खड़े एक शख्स ने इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन से शूट कर लिया। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
बच्चे के परिवार वालों का आरोप है कि उन्हें मामले की जानकारी तब हुई जब किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो शेयर किया। बताया गया है कि इस स्कूल कू मान्यता वर्ष 2018 में रद्द कर दी गई थी। इसके बाद भी स्कूल चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बीएसए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: