Rajasthan News: लापता भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू का सफल रेस्क्यू, पिता बोले- 'भगवान का शुक्र है कि बेटा मिल गया'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: नेपाल स्थित माउंट अन्नपूर्णा चोटी से लापता हुए अजमेर के पर्वतारोही अनुराग मालू का तीन दिन बाद रेस्क्यू कर लिया गया। बुधवार शाम को लोकेशन मिलने के बाद से भारतीय सेना और नेपाली आर्मी के जवान उनकी तलाश कर रहे थे। उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उधर रेस्क्यू करने के बाद मालू के पिता ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बेटा सकुशल मिल गया। उसे पोखरा के मणिपाल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। बता दें कि पर्वतारोही अनुराग 17 अप्रैल की सुबह 6 हजार मीटर ऊंचे पहाड़ों के बीच दरार में गिर गए थे।
बता दें कि मंगलवार को दो अन्य भारतीय पर्वतारोही, बलजीत कौर और अर्जुन वाजपेयी को भी अन्नपूर्णा पर्वत चोटी से बचाया गया था। मालू, संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने और जागरूकता फैलाने के लिए सातों महाद्वीपों के 8 हजार मीटर की ऊंचाई वाली सभी 14 पर्वत चोटियों को फतह करने के अभियान पर हैं। अनुराग मालू को करमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। वह भारत से अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बने थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: