---विज्ञापन---

राजस्थान के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन-सा मंत्रालय?

Rajasthan Ministers Department Distribution: राजस्थान के मंत्रियों को विभाग मिल गए हैं। जानिए किस मंत्री को कौन-सा विभाग दिया गया है?

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan Ministers Department Distribution: राजस्थान में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने पास कार्मिक, सामान्य प्रसाशन, जन सम्पर्क, आबकारी और गृह मंत्रालय रखा है। डिप्टी सीएम दिया कुमारी को कला, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी, महिला कल्याण और बाल मंत्रालय दिया है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को परिवहन उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

किरोड़ी लाल मीणा को कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ का उद्योग, सूचना विभाग और युवा मामलों का मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह खींवसर को चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया। मदन दिलावर को शिक्षा और पंचायती राज मंत्रालय मिला। कन्हैयालाल को जलदाय विभाग मिला। जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य और विधि विभाग मिला। अविनाश गहलोत राजस्थान के नए सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री बने हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

सुमित गोदारा को खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय, जोराराम कुमावत को पशुपालन, डेयरी और गोपालन विभाग, बाबूलाल खराड़ी को जनजाति विकास मंत्रालय दिया गया है। हेमंत मीना को राजस्व विभाग मंत्री बनाया गया है। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कृषि विपणन, इंदिरा गांधी नहरी विभाग का मंत्री बनाया गया है। संजय शर्मा को वन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। गौतम कुमार सहकारिता विभाग मंत्री होंगे। जबर सिंह खर्रा को नगरी विकास और स्वास्थ्य शासन मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। हीरालाल नागर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री होंगे।

 

---खबर नीचे जारी है---

गत 30 दिसंबर को हुआ था राजस्थान कैबिनेट विस्तार

बता दें कि गत 30 दिसंबर को ही राजस्थान कैबिनेट का विस्तार हुआ है। राजस्थान सरकार में कुल 22 मंत्री शामिल हुए, जिनमें 12 को कैबिनेट रैंक मिला। 5 राज्य मंत्री और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। मुख्यमंत्री और 2 उप-मुख्यमंत्रियों (दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा) को मिलाकर पूरी सरकार 25 लोगों की है। अनुसूचित जाति के 3 मंत्री हैं, जिनमें उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शामिल हैं। मंजू वाघमार सरकार का हिस्सा बनने वाली अकेली महिला नेता हैं। वैश्य समुदाय से गौतम कुमार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। पटेल समुदाय से जोगाराम पटेल को कैबिनेट रैंक दिया गया। बिश्नोई समुदाय से केके बिश्नोई को राज्य मंत्री बनाया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Maharashtra में भाजपा विधायक सुनील कांबले ने पुलिस जवान को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल 

यह भी पढ़ें: अब बिहार में मिलेगी ‘हर्बल’ शराब! शुगर से लेकर झड़ते बालों का इलाज, सरकार का नया प्रोजेक्ट बेहद खास

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 05, 2024 04:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola