---विज्ञापन---

Rajasthan सरकार में एक मंत्री ऐसे भी, जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले ही ले ली शपथ

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान की नई सरकार में एक ऐसे मंत्री को शामिल किया गया है, जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, जानिए कौन हैं वो 'विधायक'

---खबर नीचे जारी है---

Who is Minister Surender Pal Singh: राजस्थान में आज कैबिनेट का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में कुल 22 मंत्री शामिल हुए हैं, जिनमें से 12 को कैबिनेट में जगह मिली है। राज्यमंत्री के रूप में 5 नेताओं ने शपथ ली है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में 5 नेताओं ने शपथ ली है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ लेने वालों में सुरेंद्रपाल सिंह TT भी शामिल हैं, जो राजस्थान की नई सरकार में शामिल होने वाले वह मंत्री हैं, जो विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले ही मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं पहली बार नया प्रयोग करते हुए चुनाव से पहले ही सुरेंद्रपाल को मंत्री बनाकर भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेला है।

 

---खबर नीचे जारी है---

5 जनवरी को होगा विधानसभा चुनाव

वसुंधरा राजे कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके सुरेंद्रपाल सिंह श्री करणपुर से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत होने के कारण इस सीट पर मतदान नहीं हो पाया था, लेकिन आगामी 5 जनवरी को मतदान होने जा रहा है। इससे पहले ही सुरेंद्रपाल सिंह को मंत्री पद की शपथ दिला दी गई। इसे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है, क्योंकि पहले ही मंत्री बना दिए जाने से सुरेंद्रपाल सिंह के चुनाव जीतने के आसार बढ़ गए हैं। जनता का विश्वास भी उनमें बढ़ेगा, जिससे भाजपा को बढ़त मिलेगी। कांग्रेस के एक और गढ़ में भाजपा की सेंध लग जाएगी। इसका फायदा लोकसभा चुनाव में भी होगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: राजस्थान: कौन हैं कच्चे घर में रहने वाले बाबूलाल खराड़ी, जो बने कैबिनेट मंत्री

कौन हैं सुरेंद्रपाल सिंह TT?

---खबर नीचे जारी है---

सुरेंद्रपाल सिंह राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। उन्हें 1994 में कैबिनेट रैंक मिला था। वे राजस्थान वेयर हाउसिंग के अध्यक्ष रह चुके थे। वह कृषि मंत्री (2003-2008) रह चुके हैं। खान और पेट्रोलियम मंत्री (2013-2018) भी रह चुके हैं। 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के गुरमीत सिंह कूनर से 28,376 वोटों के अंतर से हराया था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: किरोड़ी लाल से लेकर राज्यवर्धन राठौड़ समेत इन नेताओं ने बनाई कैबिनेट में जगह, देखें लिस्ट

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 30, 2023 04:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola