---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra में भाजपा विधायक सुनील कांबले ने पुलिस जवान को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

BJP MLA Slaps Police Cop: भाजपा विधायक ने पुलिस पुलिस जवान को कई लोगों के बीच थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

राहुल, महाराष्ट्र

BJP MLA Slaps Police Cop Video Viral: महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा विधायक सुनील कांबले ने आज पुलिस के जवान को थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, NCP अजित गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी मौजूद थे। उन्होंने मंच से उतरते वक्त पुलिस के जवान को थप्पड़ मारा। वायरल वीडियो देखकर कांग्रेस शिवसेना UBT ने भाजपा को घेरा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि यह सत्ता का घमंड है। यह सब कृत्य भाजपा की गंदी संस्कृति को दर्शा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्दी वालों पर हाथ डालने की हिम्मत कैसे हुई? गृहमंत्री मामले में दखल दें और विधायक पर कठोर कार्रवाई करें। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे वे पुलिस को आदेश दे रहे हैं कि लोगों को कुत्ते की तरह मारो, हड्डियां टूटने तक मारो।

---विज्ञापन---

 

कौन हैं सुनील कांबले?

55 वर्षीय राजनेता  सुनील कांबले पुणे छावनी से भाजपा विधायक और 2 बार भाजपा के मंत्री रह चुके दिलीप कांबले के छोटे भाई हैं। उन्होंने 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता था। 1992 में वे पुणे नगर निगम के नगर सेवक रह चुके हैं। मार्च 2019 में वे PMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष बने थे। सुनील कांबले ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ABVP कार्यकर्ता के रूप में की थी। इस समय वे महाराष्ट्र विधानमंडल में अनुसूचित जाति की विधायी समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बालुरघाट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 5KG सोना, शराब की 100 बोतलें, 5 करोड़ कैश और हथ‍ियार; नेताजी के घर से म‍िला अलीबाबा का खजाना

नाना पाटेकर का थप्पड़ कांड खूब सुर्खियों में रहा

बता दें कि अब से पहले महाराष्ट्र में एक्टर नाना पाटेकर का थप्पड़ कांड काफी सुर्खियों में रहा। नाना पाटेकर पर बनारस में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोप लगे थे। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिस वजह से उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। विवाद बढ़ने पर नाना पाटेकर ने वायरल वीडियो पर सफाई भी दी। उन्होंने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गलतफहमी के कारण थप्पड़ लगा। ‘जर्नी’ मूवी की शूटिंग चल रही थी। मेरा दूसरे एक्टर को थप्पड़ मारने का सीन फिल्माया जा रहा था। अचानक युवक बीच में आ गया और थप्पड़ उसे लग गया। गलतफहमी से थप्पड़ लगा, फिर भी मैं माफी मांगता हूं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Watch Video: ‘जीजा हूं, थोड़ी शर्म करो’; सीमा हैदर का ‘भारतीय पति’ पाकिस्तानियों पर क्यों भड़का?

First published on: Jan 05, 2024 03:39 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola