Watch: जब मौत को छूकर वापस आया बच्चा...भरे बाजार में मासूम को कुचलता हुआ निकल गया सांड

मेहंदीपुर बालाजी से बेहद ही हैरान कर देने वाला और डराने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पर एक बच्चे को एक सांड कुचलता हुआ निकल गया। इस घटना के कारण मेहंदीपुर बालाजी के बाजार में हड़कंप मच गया।

Rajasthan Mehandipur Balaji

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आते हैं, जिनको देखकर दिल दहल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे से आया है, जहां पर भरे बाजार में एक सांड भारी भीड़ को चीरते हुए बच्चे को कुचलता हुआ निकल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड के गुजरने के बाद बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसे बच्चे की अच्छी किस्मत ही कही जाएगी कि सांड के कुचलने के बाद भी वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

दिल दहला देगा वीडियो

मेहंदीपुर बालाजी बाजार से जो वीडियो सामने आया है, उसको देखने के बाद एक बार तो आपकी भी सांसे अटक जाएंगी कि ये क्या हुआ? वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाजार में बहुत से लोग एक साथ खड़े हुए हैं। इन्हीं में एक मासूम बच्चा अपने परिवार के साथ खड़ा है। बच्चे को परिवार का ही एक शख्स कुछ सामान दे रहा है। तभी अचानक से एक सांड दौड़ता हुआ आता है और रास्ते में आए सभी लोगों को कुचलता हुआ निकल जाता है। इस दौरान बच्चे से पहले एक शख्स को सांड की टक्कर लगती है उसके बाद वह बच्चे को कुचलता हुआ निकल जाता है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

इसके बाद बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो जाता है। वीडियो में दो सांड आते दिख रहे हैं, जिनसे बचने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन के इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में बच्चा बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। ऐसा नहीं है कि ऐसा वीडियो पहली बार आया है, इसके पहले भी 31 दिसंबर 2024 को इसी तरह सांड ने मेहंदीपुर बालाजी के बाजार में अपना तफरी का माहौल पैदा कर दिया था। उस दौरान भी लोगों की जान बाल-बाल बची थी। आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं,जिनमें से कुछ हादसों के वीडियो कैमरे में कैद हो जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ