बीकानेर जेल से सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी, आरोपी अरेस्ट

सीएम भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने बीकानेर जेल से आदिल नामक कैदी को अरेस्ट किया है। बता दें कि एक दिन पहले डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।

Rajasthan CM death threat

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी बीकानेर जेल पहुंचे और आदिल नाम के कैदी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस को उसके पास से फोन भी बरामद हुआ है। घटना आज सुबह की है। इससे पहले गुरुवार शाम को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को भी धमकी मिली थी। बता दें कि आदिल को कुछ समय पहले ही पाली से बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ़्ट किया गया था।

विज्ञापन

वहीं आरोपी आदिल को लेकर जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने कहा कि कैदी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पहले भी आरोपी नसें काटने की कोशिश कर चुका है। फिलहाल अरेस्ट कैदी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो जेल में कैदी के ऐसा करने की वजह जेल प्रशासन में फेरबदल हो सकता है। ताकि जेल में जो अधिकारी सख्ती बरतते हैं, उन्हें हटा दिया जाए। पुलिस के अनुसार सीएम को बीकानेर सेंट्रल जेल से सुबह 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर धमकी दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैदी की पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार आदिल को हत्या के प्रयास में जेल में बंद किया गया है।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम को मिली थी धमकी

इससे पहले गुरुवार शाम को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रम को अरेस्ट किया गया था। विक्रम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके ऊपर जेल में 3 लाख का कर्ज हो गया था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसलिए उसने फोन किया ताकि जेल के अधिकारी उसकी जेल बदल दे। जिससे वह कर्जदारों से बच जाएगा।

विज्ञापन

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

इन घटनाओं के बाद देर शाम सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि नियमित रूप से पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया जाए। यदि किसी जेल परिसर में सामग्री पाई जाती है तो संबंधित जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि इससे पहले भी सीएम को 2 बार जेल से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। दोनों फोन दौसा स्थित जेल से आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ