राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में मारे गए पांच? शुरू हुई जांच

Rajasthan Accident News: राजस्थान के करौली में बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक कार और बस के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Road Accident

File Photo

Karauli News: राजस्थान के करौली में एक कार और बस के बीच बुधवार सुबह भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की ओर से मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। करौली जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश मीना के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार फैमिली कैला देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रही थी। बस में सवार 15 लोगों को चोटें लगी हैं। जिनको इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन

हादसे के बाद कार के कई टुकड़े हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक इंदौर के रहने वाले थे। उनकी पहचान नयन कुमार देशमुख, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मनस्वी, बेटा खुशदेव और रिश्तेदार प्रीती भट्ट के तौर पर हुई है। मृतकों की शिनाख्त जेब से मिले आधार कार्ड से हुई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ये परिवार फिलहाल गुजरात के वडोदरा में रह रहा था। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जिलाधिकारी नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी गुमनाराम पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ