Weather Forecast: उत्तर भारत में छाया कोहरा, इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Today Weather Update: मौसम विभाग ने 25 दिसंबर को तटीय राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर भारत में कोहरा छा सकता है। विभाग के अनुसार हिमाचल और हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जानते हैं मौसम का हाल।

Weather Update

IMD Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग ने क्रिसमस के दिन तटीय राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम, तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार मणिपुर, मिजोरम, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, असम, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका भी विभाग ने जताई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान और लद्दाख में भी शीत लहर चलने की संभावना है। हिमाचल के कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के दिन पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 35 से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

अगले दो दिन भी बारिश के आसार

विभाग की ओर से मछुआरों को समुद्री इलाकों में न जाने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पुडुचेरी, तमिलनाडु और कराईकल में आंधी, बिजली गिरने की संभावना है। 26 दिसंबर को भी यही स्थिति रहेगी। वहीं, 26 और 27 दिसंबर को गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 26 से 28 दिसंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ