Rajasthan Hindi News: राज्य के बहुचर्चित एमएलए की खरीद-फरोख्त से जुड़े टेप मामले में क्राइम ब्रांच ने एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया है। इस केस में मुख्य आरोपी बिचौलिया संजय जैन है। एसीबी के अनुसार 13 जुलाई, 2020 को संजय का मोबाइल सर्विलांस पर लिया गया था।

विज्ञापन

15 जुलाई को एसीबी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और दिवगंत एमएलए भंवरलाल शर्मा के बीच फोन पर हुई बातचीत को रिकाॅर्ड किया था। वहीं इस मामले में अभी गजेंद्र सिंह के खिलाफ जांच लंबित है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के खिलाफ जांच लंबित

एसीबी के कई बार नोटिस देने के बावजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अभी तक (Rajasthan Hindi News) अपना वाॅयस सैंपल नहीं दिया। इसके लिए एसीबी उन्हें दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर नोटिस भी दे चुकी है। उन्हें इस मामले के लिए अब तक चार बार नोटिस दिये जा चुके है।

विज्ञापन

लेकिन गजेंद्र सिंह एक बार भी एसीबी के समक्ष पेश नहीं हुए है। एसीबी ने रिकाॅर्ड हुए ऑडियो टेप को जांच के लिए CSFL हैदराबाद में भेजा था। अब इस मामले में सुनवाई एक मार्च को होगी।

विज्ञापन

यह था मामला

सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने 17 जुलाई 2020 को एसओजी में 3 (Rajasthan Hindi News) एफआईआर करवाई थी। उन्होंने दावा किया कि 16 जुलाई को ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसमें सरकार गिराने के लिए एमएलए की खरीद फरोख्त की जा रही है। एसओजी के बाद यह मामला एसीबी को सौंप दिया गया था। जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत, भंवरलाल शर्मा, सचिन पायलट समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

बता दें कि एसओजी की तरफ तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को राजद्रोह का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे अपने 20 से ज्यादा समर्थक विधायकों के साथ मानेसर के एक रिजाॅर्ट चले गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ