Sid Kiara Wedding: सूर्यगढ़ पहुंचे दूल्हे राजा, शाहिद कपूर और करण जौहर एयरपोर्ट पर किए गए स्पाॅट

Sid Kiara Wedding

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः बाॅलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा सोमवार को कियारा आडवाणी के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शनिवार को जैसलमेर पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ और कियारा के अलावा इस ग्रैंड वेडिंग में उनके परिवार के लोग और मित्र भी पहुंचने लगे हैं। शादी में हिस्सा लेने के लिए बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, मीरा कपूर, डायरेक्टर करण जौहर जैसलमेर पहुंच चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो आज दोनाें की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन्स होंगे। इस शादी में करीब 150-200 गेस्ट शामिल होंगे। शादी से पहले बाॅलीवुड हस्तियों के जैसलमेर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

70 कारों की गई व्यवस्था

सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग के लिए मेहमानों के लिए सूर्यगढ़ पैलेस के 80 कमरों को बुक किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पैलेस में शादी के लिए हर दिन का किराया 1 से 2 करोड़ रुपए के करीब है। इसके साथ ही मेहमानों को लाने ले जाने के लिए लगभग 70 लग्जरी कारों की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली और मुंबई में होगा रिसेप्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग 2 रिसेप्शन रखेंगे। दरअसल सिद्धार्थ दिल्ली के रहने वाले हैं, इस वजह से वो दिल्ली में अपने परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेंगे। वहीं मुंबई में वो अपने बॉलीवुड के सभी दोस्तों को इनवाइट करेंगे।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ