Jaipur News: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फाॅलो करने वाले हो जाएं सावधान! पुलिस कर रही गिरफ्तार
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: जयपुर पुलिस गैंगस्टरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब उसकी जद में वे लोग भी आ गए है जो उन्हें सोशल मीडिया पर फाॅलो करते है या उनकी पोस्ट को लाइक करते है। पुलिस ऐसे लोगों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक पुलिस ऐसे ही 48 फालोवर्स को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की पोस्ट को फोलो और लाइक करने वाले (Jaipur News) अब पुलिस की निगरानी में है। पुलिस युवाओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें ऐसा नहीं करने की हिदायत भी दे रही है।
उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अपराधियों का अनुसरण करने वाले युवाओं पर कार्यवाही करने के लिए विशेष टीमें भी बनाई हैं।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में गैंगवार की घटनाएं (Jaipur News) लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले राजू ठेहट को उनके घर के बाहर ही रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इसके अलावा जयपुर के जीक्लब में रंगदारी की रकम नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए गैंगस्टरों ने 15 से ज्यादा राउंड फायर किये। इस मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: