Rajasthan High Court Rejects Asaram Bapu Parole Petition (केजे श्रीवत्सन, जोधपुर): आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने झटका दिया है। हाईकोर्ट ने उनकी पैरोल याचिका खारिज कर दी है। कार्यवाहक CJ एमएम श्रीवास्तव की खंडपीठ ने आसाराम बापू को यह कहते हुए पैरोल देने से इनकार किया कि जेल प्रशासन ने अच्छे से इलाज कराने का दावा किया है।
वहीं जेल प्रशासन ने भी इलाज के लिए पैरोल मांगने वाली याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आसाराम को पैरोल देने की जरूरत नहीं है। जेल प्रशासन उनका अच्छे से इलाज करा रहा है। जेल प्रशासन की इस दलील को हाईकोर्ट ने मान लिया और आसाराम की याचिका को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: एक पासपोर्ट और 140 देश, भारतीयों के लिए सफर होगा आसान, 5 पॉइंट में जानें E-Passport के फायदे
11 साल से जेल में बंद आसाराम
बता दें कि आसाराम पिछले 11 साल से जेल में कैद है, लेकिन वह किसी न किसी तरह बाहर आना चाहता है, इसलिए 11 साल में 12 याचिकाएं वह कोर्ट में दायर कर चुका है। कभी किसी बहाने से तो कभी बीमारी के बहाने वह पैरोल पर छोड़ने की मांग करता है।
एक बार उसे सजा निलंबित किए जाने की याचिका दायर की थी, जो गत 11 जनवरी को खारिज कर दी गई थी। वहीं हर बार मेडिकल जांच में आसाराम ठीक मिलता है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे कोई बीमारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Indian Navy में अग्निवीर भर्ती निकली, आर्मी में फिटनेस टेस्ट के नियम बदले, अपडेट जानें करें अप्लाई
आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा आसाराम
बता दें कि आसाराम बापू नाबालिग से दुष्कर्म करने का दोषी है। उसे जोधपुर पुलिस ने 2013 में पकड़ा था। तब से अब तक वह जेल में ही है। करीब 5 साल केस की सुनवाई चली। उसके खिलाफ गवाही देने वाले 3 लोगों की हत्या भी हुई। कई गवाहों पर हमले हुए, लेकिन 25 अप्रैल 2018 को आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
आसाराम के खिलाफ दूसरा केस भी दुष्कर्म का ही है। उसके खिलाफ गुजरात के गांधीनगर में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ। इस केस में उसे 31 जनवरी 2023 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। आसाराम की यह दोनों सजाएं साथ-साथ चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: Yamuna Expressway पर सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, देना पड़ेगा ज्यादा टोल टैक्स
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines