Indian Passport Immigration System
विज्ञापन

एक पासपोर्ट और 140 देश, भारतीयों के लिए सफर होगा आसान, 5 पॉइंट में जानें E-Passport के फायदे

Indian Government E Passport Features: भारत सरकार जल्दी ही ई-पासपोर्ट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे पासपोर्ट को लेकर होने वाले फ्रॉड से निजात मिलेगी। जानिए इसके फायदे और फीचर्स…

Indian Government E Passport Features: भारतीयों के लिए विदेशों में सफर करना काफी आसान होने वाला है, क्योंकि भारत सरकार ई-पासपोर्ट लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा की मोदी सरकार की योजना मार्च के पहले हफ्ते में इसे लॉन्च करने की तैयारी है।

ई-पासपोर्ट बुकलेट की तरह दिखेगा, लेकिन इसमें एक पेज पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप लगी होगी। साथ में छोटा-सा फोल्डेबल एंटीना होगा। ई-पासपोर्ट का ट्रायल हो चुका है। महाराष्ट्र के नासिक में इंडियन सिक्योरिटी प्रेस 4.5 करोड़ ई-पासपोर्ट बनाने का ऑर्डर दिया जा चुका है।

विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन की तरह ग्रीन सिग्नल मिलेगा

ई-पासपोर्ट बन जाने पर लोग एक पासपोर्ट से 140 देशों की यात्रा कर सकेंगे। अलग देश के अलग पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इमिग्रेशन क्लीयर कराने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, लेकिन 72 घंटे पहले ट्रिप की जानकारी एजेंसी को देनी होगी।

यह मेट्रो स्टेशन में एंट्री करने जैसा होगा। इमिग्रेशन क्लीयर करने के लिए दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट और देशभर के अन्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्लीयरेंस सिस्टम लगाने की तैयारी है। ई-पासपोर्ट आवेदक की उम्र के आधार पर 5 से 10 साल के लिए वैलिड होगा।

विज्ञापन

ई-पासपोर्ट के फायदे

  • बायोमीट्रिक डिटेल समेत सभी तरह की डिटेल चिप में होगी।
  • चिप से पैसेंजर के असली-नकली और अपराधी होने का पता चलेगा।
  • ई-पासपोर्ट होने से कबूतरबाजी जैसी घटनाएं नहीं हो पाएंगी।
  • अपराधी देश छोड़कर नहीं भाग पाएंगे। डुप्लीकेट पासपोर्ट नहीं बनवा पाएंगे।
  • कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो ऑथेंटिकेशन फेल हो जाएगा।
  • कोई चिप से डाटा नहीं निकाल पाएगा, न ही डिलीट कर पाएगा।

ई-पासपोर्ट की चिप में क्या-क्या होगा?

विज्ञापन

64KB की चिप में डेमोग्राफिक, बायोमीट्रिक इंफोर्मेशन्स, 10 उंगलियों के फिंगर प्रिंट, आइरिस स्कैन, कलर्ड फोटोग्राफ, डिजिटल सिग्नेचर। ई-पासपोर्ट IIT कानपुर, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC), भारत सुरक्षा प्रेस और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने मिलकर बनाया है। ई-पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ