---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

Indian Navy में अग्निवीर भर्ती निकली, आर्मी में फिटनेस टेस्ट के नियम बदले, अपडेट जानें करें अप्लाई

Indian Navy Recruitment Army Fitness Test Rules: भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती निकली है और भारतीय सेना में फिटनेस टेस्ट के नियम बदले हैं। जानिए अब क्या रूल्स बने हैं और भर्ती के लिए आवेदन कब से करें?

---विज्ञापन---

Agniveer Recruitment With New Fitness Test Rules: भारतीय सेना और नौसेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए 2 नए अपडेट हैं। एक तो भारतीय नौसेना (Indian Navy) में अग्निवीर भर्ती निकली है। दूसरा भारतीय सेना (Indian Army) में भर्ती के लिए फिटनेस के नियम बदले गए हैं। आइए दोनों ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

 

---विज्ञापन---

देने होंगे फिटनेस टेस्ट, फेल हुए तो कार्रवाई

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, अब सेना के जवानों को हर 3 महीने में BPET और PPT के अलावा कुछ और मेडिकल टेस्ट भी देने होंगे, ताकि मोटापे का शिकार हो रहे जवानों को फिट किया जा सके। ब्रिगेडियर रैंक के 2 अधिकारी और एक मेडिकल ऑफिसर को जिम्मेदारी दी जाएगी।

---विज्ञापन---

नए टेस्ट में 10 किलोमीटर का स्पीड मार्च शामिल है। वहीं हर 6 महीने में 32 किलोमीटर का रूट मार्च भी होगा। 50 मीटर तैराकी का टेस्ट भी लिया जाएगा। जवानों को आर्मी फिजिकल असेसमेंट कार्ड (APAC) भी तैयार करके देना होगा।

अगर जवान इन टेस्ट में पास नहीं हुए और ओवरवेट मिलते हैं तो उन्हें 30 दिन का समय सुधरने के लिए दिया जाएगा। फिर भी वे फिट नहीं हुए तो उनकी छुट्टियां काटी जाएंगी और TD कोर्स भी घटाए जाएंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इंडियन नेवी में टेक्निकल पोस्ट पर भर्ती निकली

भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना में टेक्निकल पोस्टें भरी जाएंगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया 8 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगी। अप्रैल और मई में एग्जाम हो सकते हैं।

भर्ती के इच्छुक नौजवान 8 फरवरी से www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। भर्ती 2 फेज में होगी। पहले फेज में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ट लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल और फिटनेस टेस्ट होंगे।

---विज्ञापन---

इन पदों को भरा जाएगा

  • अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (All Arms)
  • अग्निवीर टेक्निकल (All Arms)
  • अग्निवीर क्लर्क/अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (All Arms)
  • अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला) मिलिट्री पुलिस

379 पदों पर भर्ती चल रही

भारतीय सेना में इस समय 379 पदों पर भर्ती चल रही है। 23 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 21 फरवरी तक चलेगी। शॉर्ट सर्विस कमीशन के पदों पर 63 पुरुषों और 34 महिलाओं की भर्ती भी इसके तहत ही होनी है। ग्रेजुएशन कर चुके नौजवान इसके लिए पात्र होंगे। आवेदक की उम्र 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई है।

First published on: Jan 29, 2024 12:59 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola