Rajasthan: बाड़मेर में पुलिस और तस्करों के बीच फायरिंग, मुठभेड़ में 1 इनामी बदमाश ढेर, दूसरा घायल
Edited By Rakesh Choudhary

दिल्ली में मुठभेड़
Edited By Rakesh Choudhary

दिल्ली में मुठभेड़
Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर में शुक्रवार को पुलिस पर 2 तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसका फिलहाल जोधपुर में इलाज चल रहा है। जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि बाड़मेर के गिडा इलाके में चीबी गांव कौशलाराम जाट और ओमप्रकाश जाट के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने यह संयुक्त कार्रवाई की।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि दोनों तस्कर इनामी थे। कौशलाराम जाट पर 50 हजार का जबकि ओमप्रकाश पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस को इनके गांव में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने गिड़ा इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई का पता चलने पर तस्कर वहां से भागने लगे। इस दौरान उनकी गाड़ी धोरों में फंस गई।

एसपी ने बताया कि पकड़े जाने के डर से तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर ओमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं दूसरा तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। मुठभेड़ की जानकारी राजस्थान पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: