Rajasthan Election 2023: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के दिए बयान पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने तीखा हमला बोला है। झुंझुनूं में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वे 3 महीने बाद उनके ही विधानसभा क्षेत्र के चुनावी रण में इस बात का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वे डोटासरा को टारगेट नहीं करेंगे। भरतपुर में गुरुवार को हुए गोलीकांड को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग माफियाओं की सरपरस्ती कर रहे हैं। राजस्थान में न कानून बचा है और न ही व्यवस्थाएं बची हैं।
गैंगस्टर प्रोटेक्शन मनी मांग रहे हैं
उन्होंने आगे कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। राठौड़ ने झुंझुनूं में किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए बनाई कल्ला कमेटी अल्लाह के पास चली गई। किसानों से कर्जमाफी का वादा करने वाले लोग अब उनकी जमीनें कुर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर प्रोटेक्शन मनी मांग रहे हैं। और सरकार के मुखिया आलाकमान की सेवा में लगे हैं।
यह कहा था डोटासरा ने
डोटासरा ने मंगलवार को झुंझुनूं में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष सीएम के पीछे वाले बंगले में रहते हैं। उसमें रात को 8 बजे के बाद गाना गाते हैं….. सामने वाले बंगले में चांद का टुकड़ा बैठा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष रात 8 बजे के बाद महफिल करते हैं। उसके बाद सीएम बन जाते हैं।
डोटासरा यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि एक मैंने उनसे मांग की थी कि विधानसभा में गाना गाकर सुनाओ, लेकिन शरमा गए और कहा कि रात 8 बजे का टाइम ही अलग होता है। डोटासरा ने कहा कि वो 8 बजे के बाद मंच से नहीं बोल सकते मैं तो सादा आदमी हूं, मैं कोई महफिल नहीं करता, मैं तो किसान का बेटा हूं, मास्टर का बेटा हूं, लेकिन राठौड़ साहब 8 बजे के बाद महफिल जरूर करते हैं।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
23 hrs agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
4 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
8 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
8 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
9 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
10 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
11 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
12 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
12 days agoलव मैरिज से नाराज थी फैमिली, बेटी को ही करवाया किडनैप; कार से भागते हुए एक्सिडेंट में 6 लोग जख्मी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines