Rajasthan Digifest 2022: सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से 11 से 13 नवंबर को जोधपुर में ‘डिजिफेस्ट-जॉब फेयर-2022’ का आयोजन किया जा रहा था, जिसका आज समापन समारोह था। डिजिफेस्ट के इस समापन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शिकरत की। बता दें बेरोजगार युवाओं को रोजगार के सु-अवसर और आईटी क्षेत्र के नवाचारों को मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार की ओर से यह आयोजन किया गया था।
राजीव गांधी के सपने को याद किया
जोधपुर डिजिफेस्ट के समापन समारोह को सीएम गहलोत ने संबोधित किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था, 21सेंचुरी में जाना है। राजीव गांधी सैम पित्रोदा को अमेरिका से लेकर आए। जन टेक्नोलोजी मिशन बना। जब कंप्यूटर की बात करते थे, लोगों ने विरोध किया। बैलगाड़ी लेकर संसद आ गए। बेरोजगारी फैलने का हवाला दिया। लेकिन राजीव गांधी ने आह्वान किया 21 सेंचुरी में देश को ले जाना है। अभी से तैयारी शुरू कर दो। हमारे टेलैंट की कमी नहीं है। सपने देखते हैं। वे पूरे होने चाहिए। राजीव गांधी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए।
सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि आज जमाना तकनीकी का है। हमें अमेरिका ने सुपर कंप्यूटर देने से मना कर दिया। राजीव गांधी घबराए नहीं, हम खुद अपना बनाएंगे। सुपर कंप्यूटर बनाकर दुनिया के मुल्कों को दिखा दिया कि हिंदुस्तान में ताकत है।
पिछला डिजिफेस्ट जयपुर में
बता दें इससे पहले जयपुर में डिजिफेस्ट का आयोजन किया गया था। जयपुर में मिली सफलता को देखते हुए इसका आयोजन 11 से 13 नवंबर के बीच जोधपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया था। राज्य सरकार के मुताबिक यह फेस्ट एक मल्टी इंडस्ट्री और मल्टी प्रोफाइल जॉब फेयर के स्वरूप में सामने आ रहा है।
250 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग
इस फेयर में आईटी, बीपीओ, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, बैंकिंग एंड फाइनेंस, कंसल्टिंग, पेट्रोलियम, रिटेल और टेलीकॉम क्षेत्र की 250 से अधिक कंपनियों के नियोक्ताओं ने भाग लिया। इन सभी कंपनियों ने हजारों प्रतिभागियों का इंटरव्यू लेकर उन्हें जॉब का ऑफर भी दिया। इसके अलावा ऑफ स्कीलिंग वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines