राजस्थान के उपमुख्यमंत्री को धमकी देने वाले 6 गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये खुलासा

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को धमकी देने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जेल से मोबाइल नेटवर्क चलाने और धमकी देने की साजिश का खुलासा हुआ है।

Rajasthan BJP Leader

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को पिछले दिनों जयपुर की एक जेल से धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया था। अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लाल कोठी थाना पुलिस ने जिन छह आरोपियों को किया गिरफ्तार है। उनके नाम हैं- शाहनील, वसीम खान, मनीष, विक्रम, जुनेद और अशरफ।

जानकारी के अनुसार, शाहनील, वसीम खान, मनीष, विक्रम को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि जुनेद और अशरफ को सिम मामले में झोटवाड़ा से किया गिरफ्तार गया है। पुलिस ने बताया कि जेल में बंद विक्रम ने उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को धमकी दी थी।

शख्स ने क्यों दी थी धमकी?

पुलिस के अनुसार, विक्रम पर जेल में 3 लाख रुपए का कर्ज हो चुका था। वह दूसरी जेल में शिफ्ट होना चाहता था। वहीं आरोपी शहनिल जेल में किराए पर मोबाइल देने का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि वह 1 मिनट बात करवाने का 100 रुपए वसूलता था।

कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप और डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम का सुपरविजन रहा। जानकारी के मुताबिक, देर रात को एसीपी नारायण बाजिया के नेतृत्व में सर्च चला था। SHO बन्नालाल, महेशचंद, धर्मवीरसिंह, धर्मेंद्र, अरुण कुमार सहित टीम ने ये कार्रवाई की।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:30 बजे कंट्रोल रूम में एक कॉल करके राजस्थान के डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और फिर लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन सेंट्रल जेल के अंदर पाई गई। इसके बाद पुलिस ने जेल के भीतर तलाशी अभियान चलाया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ