राजस्थान में ED की छापेमारी पर भड़के CM अशोक गहलोत, बोले- 'देश में उड़ाई जा रही लोकतंत्र की धज्जियां'

Rajasthan, Ashok Gehlot, Narendra Modi Government, ED Raids

Ashok Gehlot

विज्ञापन

सीकर (राजस्थान): राजस्थान में (प्रवर्तन निदेशालय) ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भड़क गए हैं। शुक्रवार को अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के छापे प्रत्याशित थे। गहलोत सीकर जिले के खंडेला में राजस्थान सरकार के महंगाई राहत शिविर के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। ईडी ने 5 जून को रीट और सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में राजस्थान के 27 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य केंद्रीय एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं। मेरा अनुभव कहता है कि जहां भी चुनाव होने हैं, वहां एजेंसियों को सूचियों के साथ भेजा जाता है। उन्होंने कह कि मैं एजेंसियों से अपील करता हूं कि दबाव में काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

जनता तय करे कौन बनेगा मुख्यमंत्री

सीएम गहलोत ने कहा कि वे (भाजपा) ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की बात करते हैं, लेकिन देश में लोकतंत्र को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। चुनाव जीतना या हारना अलग बात है। आगे मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वह तय करें कि कौन मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव कौन जीतेगा यह जनता तय करती है। इसलिए, आप (जनता) खुद तय करें कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है। हमने जो भी योजनाएं शुरू की हैं, इसे जारी रखने के लिए हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में वृद्धि की है और प्रधानमंत्री से सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के संबंध में एक विधेयक पारित करने की अपील की है। राहत शिविर में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ