Barmer-Jaisalmer Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। पहले दो राउंड की गिनती के बाद बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल 1 लाख 17 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। वहीं निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। कैलाश चौधरी को 2 लाख 27 हजार 227 वोट मिले। वहीं निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी 5 लाख 81 हजार वोट मिले। पहले चरण में 19 अप्रैल को प्रदेश की 12 सीटों पर तो वहीं 26 अप्रैल को प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हुआ।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस सीट पर पिछली बार की तुलना में 0.95 फीसदी मतदान अधिक हुआ। 2019 में इस सीट पर 73.30 प्रतिशत और 2014 में 72.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि इस सीट पर मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
जानें इस सीट का इतिहास
इस सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के सामने आरएलपी से कांग्रेस में आए उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। प्रचार के दौरान भाटी की रैलियों में आई भीड़ ने कैलाश चौधरी की चिंताएं बढ़ा दी थी। इस सीट पर पिछले दो बार से यानी 2014 और 2019 में भाजपा ने जीत हासिल की है। 2014 में कांग्रेस से भाजपा में आए कर्नल सोनाराम ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के दिग्गज और निर्दलीय जसवंत सिंह को पराजित किया था। 2019 में भाजपा ने सोनाराम की जगह कैलाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह 3 लाख से अधिक वोटों से पराजित किया था।
ऐसे में इस सीट पर 2014 और 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2009 में कांग्रेस के हरीश चौधरी यहां से जीतकर सांसद बने थे। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के मानवेंद्र सिंह को पराजित किया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines