'मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई चर्चा नहीं' भाजपा की बैठक के बाद गजेन्द्र सिंह शेखावत का बयान

'मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई चर्चा नहीं' भाजपा की बैठक के बाद गजेन्द्र सिंह शेखावत का बयान

Rajasthan Elections 2023 : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। शेखावत जब आधी रात को भाजपा की बैठक समाप्त होने के बाद बाहर आए तो मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि मैं चुनाव लडूंगा या नहीं लडूंगा यह पार्टी तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


CM गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चाएं

मीडिया ने जब उनसे पूछा कि आपको सीएम गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं तो उन्होंने कहा इसके बारे में पार्टी जाने, यह संसदीय बोर्ड तय करेगा हालांकि इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है।आगे उन्होंने कहा कि हमने अभी बैठक में राजस्थान में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई , इसके अलावा पार्टी के समीकरण क्या होंगे इस पर भी विचार किया गया है।

गहलोत सरकार पर लगाया आरोप

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस की वर्तमान सरकार अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है, उसने राजस्थान की जनता के साथ छल किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ