Rajasthan Weather Update: कड़ाके की सर्दी के बीच राजस्थान के इस हिस्से में हुई बारिश, लोगों का हाल बेहाल, जानें...
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: उत्तरी पश्चिमी राजस्थान में आज मावठ हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के कई हिस्सों में बीती रात को बारिश हुई। वहीं जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं में भी शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिमी हिस्सों में हुई बारिश ने राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ा दी।
मौसम विभाग की माने तो हनुमानगढ़ के रावतसर में 8, नोहर में 5, पीलीबंगा में 2.2एमएम बारिश हुई। कई शहरों में मौसम के इस बदलाव से लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। माउंट आबू में 7 दिन बाद पारा प्लस 1 पर पहुंच गया। इसके अलावा जयपुर, सीकर, पिलानी, अलवर और चूरू समेत कई जिलों में आज न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गए। गंगानगर में आज न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनू और जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। 21 जनवरी को राजस्थान में मौसम साफ होगा, लेकिन 23 से 25 जनवरी तक एक बार फिर मौसम बदलेगा। नया वेर्स्टन डिर्स्टबेंस आने से गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर के हिस्सों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
राजस्थान में सर्दियों में होने वाली बारिश को मावठ कहा जाता है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो यह बारिश रबी की फसल के लिए बहुत लाभकारी होती है। राजस्थान के उत्तर पश्चिमी जिलों में हुई बारिश से किसानों में खुशी की लहर है।
(Tramadol)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: