8 थानों की पुलिस लगी, हेलिकॉप्टर-ड्रोन से किया सर्च, नाहरगढ़ के जंगल में ऐसा गायब हुआ छात्र, हाई कोर्ट को देना पड़ा दखल

Nahargarh Forest Brothers Mystery: जयपुर के नाहरगढ़ किले के पास स्थित जंगल में दो भाई ऐसे बिछुड़े कि घर नहीं लौट पाए। इसमें से एक भाई की मौत हो चुकी है तो दूसरा अब तक गायब है। पिछले 12 दिन से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Nahargarh Forest Brothers Murder

नाहरगढ़ के जंगल में बिछुड़े दो भाई।

Nahargarh Forest Brothers Mystery: जयपुर के नाहरगढ़ किले के आसपास के जंगल में दो भाइयों के गायब हो जाने की गुत्थी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। यहां दो भाई राहुल और आशीष ट्रैकिंग के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस ने जद्दोजहद की तो आशीष का शव जंगल में मिल गया, लेकिन राहुल का कहीं पता नहीं चल सका। रविवार 1 सितंबर को गायब हुए राहुल का 12वें दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन

छाना जा रहा है जंगल का चप्पा-चप्पा 

आलम ये है कि 8 थानों की पुलिस राहुल को ढूंढ़ने के लिए स्पेशल रेस्क्यू कर रही है। शास्त्री नगर पुलिस के साथ ही ब्रह्मपुरी, विद्याधर नगर, दौलतपुरा, वीकेआई, नाहरगढ़, आमेर और भट्टा बस्ती की पुलिस की ओर से  जंगल का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। यहां तक कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन से भी सर्च किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। रेस्क्यू टीम ने 100 फीट की गहराई तक राहुल को खोजा, लेकिन वह अब तक खाली हाथ है।

विज्ञापन

परिवार ने कहा- दूसरा बेटा जीवित 

हालांकि परिवारजनों का विश्वास है कि राहुल जीवित है। जबकि आशीष के पोस्टमार्टम में सिर में गहरी चोट लगने की बात सामने आई है, लेकिन परिवारजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उनके बच्चे का मर्डर कौन-क्यों करेगा? पुलिस अब पड़ोसियों से पूछताछ के साथ ही हर एंगल से जांच में जुटी है।

विज्ञापन

खंगाले जा रहे CCTV 

बता दें कि 1 सितंबर को सुबह दोनों भाई चरण मंदिर दर्शन के लिए गए थे। भाइयों की ट्रैकिंग पर जाने की भी बात सामने आई थी। दोपहर 12 बजे छोटे भाई आशीष ने मां को फोन कर बताया था कि वह रास्ता भटक गया है। दोपहर करीब 2 बजे पिता सुरेशचंद शास्त्रीनगर थाने गए और पूरी बात बताई। हालांकि पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया और शिकायत दर्ज नहीं की। फिर जब दबाव बना तो शाम को आशीष की लोकेशन ट्रेस हुई, लेकिन ब्रह्मपुरी थाने का मामला बताकर एक थाने की पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। शाम होते-होते लोगों ने थाने का घेराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद मामला दर्ज हुआ और जंगल में सर्च के लिए टीमें भेजी गईं। बताया जा रहा है कि 50 पुलिसकर्मी सीसीटीवी के हर एंगल की जांच कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेंड और आसपास के इलाकों में गहन सर्च किया जा रहा है। फिर भी राहुल का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन

हाई कोर्ट को देना पड़ा दखल 

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को पिता सुरेश चंद ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को तलब किया था। सुरेश चंद ने कहा है कि उनके बेटे की जान को खतरा है। उसकी तलाश की जाए और कोर्ट के सामने किया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ