पत्नी को खुश न कर पाया, थाने में केस दर्ज कराया, अजमेर से सामने आया हैरानीजनक केस

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अजमेर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला शादी के बाद अपने पति से खुश नहीं थी। इसके बाद वह रोड पर पति के साथ झगड़ने लगी। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों के बीच विवाद शांत करवाया।

Ajmer Crime News

Ajmer Crime News

Ajmer Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित ब्यावर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने भी घटना के बारे में सुना पहले तो उसने विश्वास नहीं किया लेकिन वास्तविकता पता चली तो लोग सुनकर दंग रह गए। ब्यावर में एक पति अपनी पत्नी को खुश नहीं कर सका तो वह घर छोड़कर चली गई। इसके बाद युवक ने पत्नी पर शादी के नाम रुपये ऐंठने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक पति-पत्नी ब्यावर के चांगगेट पर आपस में झगड़ा कर रहे थे। यहां पति अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था लेकिन वह उसके साथ जाने को राजी नहीं थी।

विज्ञापन

पत्नी बोली- वह युवक के साथ सुखी नहीं

दोनों पति-पत्नी को झगड़ता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि वह एमपी के सतना की रहने वाली है। वह यहां कैसे पहुंची उसे नहीं पता, लेकिन वह इस युवक के साथ नहीं रहना चाहती है, क्योंकि वह उसके साथ सुखी नहीं है।

विज्ञापन

महंगा सामान नहीं दिलाया तो हो गई नाराज

वहीं महिला के पति ने पुलिस से कहा कि पिछले गुरुवार को मोमू नाम के युवक ने मुझसे 2 लाख रुपये लेकर युवती से शादी करवाई। इसके साथ ही एक एग्रीमेंट भी दिया। शादी के बाद मैं अपनी पत्नी को लेकर बाजार गया और वहां साड़ी और दूसरा सामान दिलवाया। इस दौरान उसकी पत्नी ने महंगे सामान को लेकर डिमांड की। जब मैंने उसे महंगा सामान नहीं दिलाया तो वह नाराज हो गई और मुझे पहचानने से ही इंकार कर दिया। ऐसे में युवक ने शादी के नाम पर पैसे ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ