राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच आज चूरू के फतेहपुर में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर चलाए। जाने बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागे। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। फिलहाल हालात को काबू करने की कोशिश की जा रही है।
धौलपुर की बाड़ी विधानसभा के बसई डांग थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग विधानसभा चुनाव को लेकर हुई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक राजस्थान में 40.27% मतदान दर्ज किया गया।
झालावाड़ और उदयपुर में वोट डालने पहुंचे दो बुजुर्ग मतदाताओं की लाइन में ही मौत हो गई। झालावाड़ के 70 वर्षीय बुजुर्ग की वोट डालने के लिए लाइन में लगे थे लेकिन अचानक चक्कर आने से उनकी तबीयत खराब हो गई इसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कोटा में एक मतदान केंद्र पर वोट कास्ट करने के बाद कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में लोग बढ़.चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को अपने विचार व्यक्त करने के लिए वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा में वोट डाला
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक राजस्थान में 24.74% मतदान दर्ज किया गया।
मतदान पर टोंक से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन पायलट ने कहा कि राज्य में जोरदार वोटिंग चल रही है। पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। लोग बेरोजगारी और महंगाई देख रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। इससे कांग्रेस को फायदा होगा।
सरदारपुरा में वोट डालने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “कांग्रेस राजस्थान में सरकार दोहराएगी। आज के बाद वे (बीजेपी) दिखाई नहीं देंगे।
चूरू में आज मतदान शुरू होने के बाद एक मतदान केंद्र पर झड़प हो गई। एक पोलिंग एजेंट का आरोप है कि वहां 4-5 लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें मामूली चोटें आईं।
पूर्व कांग्रेस सांसद और सिवाना से पार्टी के उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने बाड़मेर के मेवा नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
सीएम अशोक गहलोत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने सरदारपुरा में कहा कि मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा। वहीं भाजपा घबराई हुई है क्योंकि उन्हें पता है वे हार रहे हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने परिवार के साथ सरदारपुरा स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे।
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक राजस्थान में 9.77% मतदान दर्ज किया गया।
सवाई माधोपुर से बीजेपी सांसद और प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्योहार में लोग खुश-खुशी मतदान कर रहे हैं। हालांकि एक बात है कि मतदान धीमा है। कई जगहों पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने से मतदान ठीक से नहीं हो रहा है इसलिए मैंने जिला निर्वाचन अधिकारी से बिजली की उचित व्यवस्था करने और मतदान की गति बढ़ाने का अनुरोध किया है।
अलवर सांसद और तिजारा सीट से प्रत्याशी बाबा बालकनाथ ने कहा कि यह बहुत अच्छा लग रहा है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है। भारत के नागरिक भाग्यविधाता हैं। राजस्थान के लोग भाजपा को वोट देंगे जो राज्य के विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के लिए समर्पित है। लोग उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब वे इन झूठों को बाहर कर सकें और राज्य में भाजपा सरकार को वापस ला सकें।
चित्तौड़गढ़ सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह लोकतंत्र का त्योहार है। हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। हर वोट सत्य, न्याय, सद्भाव और सुशासन का प्रतीक है। इस वोट से सुशासन आता है या आतंकवाद, सच आता है या झूठ, न्याय आता है या अन्याय। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए यह स्पष्ट लगता है कि भाजपा आएगी और कांग्रेस जाएगी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव पर पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावाड़ में कहा, मैं सभी से, खासकर पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं से वोट डालने का अनुरोध करती हूं।
उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने मतदान किया। उन्होंने उदयपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि उदयपुर के मतदाता हमारे साथ हैं। हमारी प्राथमिकताएं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना, पर्यटकों की संख्या दोगुनी करना और खनन उद्योग को मजबूत करना है।