Jalore News: भीनमाल को जिला बनाने के लिए 16वें दिन भी धरना जारी, ग्रामीण बोले- सड़क-रेल मार्ग करेंगे बाधित
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

जालोर से उतमगिरी की रिपोर्ट: भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर शहर के उपखंड कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना 16 वें दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
महिलाओं ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत को भीनमाल को जिला बनाना चाहिए था क्योंकि भीनमाल की जनता पिछले लंबे समय से जिले की मांग कर रहा है और सीएम अशोक गहलोत ने राजनीतिक कारणों के कारण सांचोर को जिला घोषित किया। हमें सांचौर से कोई आपत्ति नहीं है पर हमें तो भीनमाल ही जिला चाहिए अगर जिला नहीं बनता है तो हम सड़क-रेल मार्ग बाधित करेंगे और एक भी वाहन सड़क पर चलने नहीं देंगे।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा हमारा भीनमाल जिला बनने के हर मापदंड पूरा करने के बावजूद भी जिला नहीं बना कर क्षेत्रवासियों के साथ धोखा किया गया हैं। सच्चा लोकतंत्र वो ही हैं जो जनता की इच्छा के अनुरूप बिना किसी भेदभाव से निर्णय करें। स्वामी दिव्य स्वरूपदास ने कहा कि भीनमाल जिला बनने से सभी को लाभ होगा, साथ ही पूरा क्षेत्र विकसित होगा। इससे नये रोजगार सृजित होंगे।
जुंजाणी सरपंच वरदाराम चौधरी ने कहा हम हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार हैं। जिला बनाने के लिए जिस तरह का आंदोलन को देना पड़ेगा हम देंगे। हमारा एक ही लक्ष्य हैं भीनमाल जिला बने। सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ना ले। इस दौरान जनप्रतिनिधियों समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: