Jaipur: सीपी जोशी की चलती नहीं तो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाया, डोटासरा बोले- 'डींगे हांकने की बजाय चूरू पर ध्यान दें राठौड़'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्हाेंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब और कर्नाटक मोदी के चेहरे पर लड़ी थी वहां दुर्गति हुई। चुनाव आ चुके हैं लेकिन बीजेपी अभी तक राजस्थान में अपना सीएम फेस तय नहीं कर पाई है। बार-बार कहते हैं कि मोदी जी हमारा चेहरा होंगे।
डोटासरा ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीजेपी संगठन के कार्यक्रमों की घोषणा कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी है, उसके बाद में एक भी कार्यक्रम संगठन ने जारी नहीं किया। बीजेपी से यह पूछना चाहता हूं जब सीपी जोशी की इतनी चलती नहीं तो उन्हें प्रदेशाध्यक्ष क्यों बनाया। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ हावी हैं बीजेपी संगठन को कोई काम ही नहीं है। बीजेपी संगठन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है।
राजस्थान में भाजपा टूटी पड़ी है,
बिखरी पड़ी है, भाजपाई संगठन जीरो है।जयपुर में भाजपा के लोग 50 साल में भी 5 लाख लोग एकसाथ एकत्र नहीं कर सकते, डींगे हांकना छोड़ दें। pic.twitter.com/kPe9pUZtfb
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 21, 2023
डोटासरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष 5 लाख लोगों के साथ सचिवालय घेराव की घोषणा कर रहे थे। पिछली बार के प्रदर्शन में भी 1500 लोग इकट्ठा हुए थे। इनके कहने पर आता कौन है, आप देखिए इनके संगठन की क्या दुर्गति कर रखी है। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी वाले बार-बार अपने आप को ओबीसी का हितैषी बताते हैं, लेकिन ओबीसी के प्रदेशाध्यक्ष को हटाकर जनरल का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। हम लोग 36 कौम की बात करते हैं। बीजेवी वाले वोट लेने के लिए किसी वर्ग विशेष की बात करके फिर उसी वर्ग विशेष के साथ अन्याय अत्याचार करते हैं।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राठौड़ डींगे हांकने की जगह चूरू पर ध्यान देना चाहिए। मैं पहले भी कह चुका हूं कि राठौड़ चूरू से चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि हम कहीं टिक नहीं पा रहे हैं, क्योंकि हमें पता है कि हमारा लीडर कौन होगा। बीजेपी वाले जनता के बीच जाएंगे तो जनता जवाब मांगेंगी। उन्होंने आगे कहा कि सहकारी बैंको का किसानों को पूरा कर्जा माफ हुआ।
अगर भाजपा नेता झुंझुनूं जाएं
तो सोच समझकर कदम उठाएं !!किसान को खून के आंसू रूलाने वाली केंद्र सरकार के अत्याचार एवं 700 किसानों की शहादत को लोग अभी भूले नहीं है।
किसान के बेटों की नौकरी छीनकर उन्हें सेना में मजबूरन अग्निवीर बनाने और उन पर किए मुकदमे किसान अभी भूला नहीं है। pic.twitter.com/I0jGDrlQqw
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) June 21, 2023
कमर्शियल बैंक केंद्र सरकार के अधीन हैं, इन बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों को राहत देने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा था लेकिन केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है। डोटासरा ने अग्निपथ स्कीम पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ स्कीम लाकर सेना मे भर्ती होने के 4 साल बाद ही निकालने का प्रावधान कर दिया। इसकी सबसे ज्यादा मार किसान परिवारों के बच्चों पर ही पड़ी है।
डोटासरा ने आगे कहा कि अग्निपथ स्कीम का युवाओं ने जमकर विरोध किया। विरोध कर रहे युवाओं को बीजेपी सरकार ने धमकाया कि इसका विरोध करने वालों को सेना समेत कहीं नौकरी नहीं दी जाएगी। ऐसा कहकर किसान के बेटों को दबाया, डराया, धमकाया। इसके खिलाफ किसानों में आक्रोश है। इसलिए बीजेपी वाले झुंझुनू में जाए तो सोच समझकर जाएं वहां का किसान बहुत आक्रोशित हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: