---विज्ञापन---

Rajasthan News: 500 रूपये में उज्ज्वला सिलेंडर के सीएम के ऐलान से खुशी , लेकिन लागू कैसे होगा संशय बरकरार

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर के दाम आधे करने को लेकर राजस्थान सरकार ने सोमवार को राहत भरी खबर जरूर दी है। लेकिन यह स्कीम लागू कैसे होगी इसे लेकर लोगों के मन में संशय बरकरार है। दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने इन लाभार्थियों को राजस्थान में महज 500 रूपये […]

---विज्ञापन---

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर के दाम आधे करने को लेकर राजस्थान सरकार ने सोमवार को राहत भरी खबर जरूर दी है। लेकिन यह स्कीम लागू कैसे होगी इसे लेकर लोगों के मन में संशय बरकरार है। दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने इन लाभार्थियों को राजस्थान में महज 500 रूपये में सिलेंडर देने का ऐलान किया है। लोगों को इस स्कीम के तहत साल में 12 सिलेंडर के लिए सब्सिडी दे जाएगी। सरकार के मुताबिक आगामी बजट में इस घोषणा के लिए वित्तीय प्रावधान किया जाएगा।

और पढ़िए बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, जानें सिपाही, दरोगा के हैं कितने पद

---विज्ञापन---

न्यूज 24 ने इस बारे में जयपुर के जयसिंहपूरा की रहने वाली स्थानीय निवासी पेमा देवी से बात की। पेमा ने कहा कि फ्री में सिलेंडर मिलने की हमें खुशी है। लेकिन इससे पहले भी जब पीएम मोदी ने ऐसी घोषणा की थी तो उसके बाद लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर के पैसे बढ़ गए थे। जिससे हमें बाद में योजना का फायदा मिलना बंद हो गया था। अब अशोक गहलोत सरकार ने 500 रूपये में देने का वादा किया है लेकिन हमें यह नहीं पता कि यह कैसे मिलेगा और मिलेगा भी या नहीं।

बता दें सोमवार को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को 1050 रुपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। सीएम ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कम कीमत में यह सिलेंडर 1 अप्रैल 2023 से राज्य में मिलेगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 20, 2022 08:53 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola