टोंक में सरकारी स्कूल का टीचर बना हैवान, स्टूडेंट की पीट-पीटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ी
Edited By Nirmal Pareek

सरकारी स्कूल के टीचर ने स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई की
Edited By Nirmal Pareek

सरकारी स्कूल के टीचर ने स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई की
टोंक: राजस्थान के टोंक जिले से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जिले की एक सरकारी स्कूल में टीचर इतना हैवान बना गया की उसने मासूम स्टूडेंट की पीट-पीटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। इसके बाद पीड़ित छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना जिले के बनेठा इलाके की है।
बता दें टीचर की पिटाई से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और टीचर को सजा देने की मांग की। पिता श्योपाल माली ने बनेठा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय बेटा मनीष बनेठा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता है। बच्चे को रमजानगंज से साइकिल पर सवार होकर रोजाना 6 किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए बनेठा जाना पड़ता है।
आगे उन्होंने बताया कि स्कूल में लंच के वक्त मनीष दोस्त से बात कर रहा था। इतनी सी बात पर आक्रोशित टीचर नरेंद्र जैन ने बच्चे को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया और आरोपी टीचर तब तक मारता रहा, जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया। होश आने पर मनीष अन्य साथियों के सहयोग से घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई।
इसके बाद परिजन मनीष को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि मनीष की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने बताया कि बनेठा के सरकारी स्कूल में बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया था। पिटाई से बच्चे की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलते ही सीबीईओ को जांच के आदेश दिए और तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आरोपी टीचर नरेंद्र जैन को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: