Jaipur: देशभर के सिनेमाघरों में गदर-2 फिल्म रिलीज हो चुकी हैं। जयपुर में भी बड़े स्तर पर लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। पिछले 5 दिनों से मल्टीप्लेक्स हो या सिनेमाघर हर तरफ दर्शकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। फिल्म वितरकों की मानें तो इन दिनों सिनेमाघरों में एक भी सीट खाली नहीं जा रही है। इस दौरान जयपुर में लोग फिल्म देखने के लिए ट्रेक्टर लेकर पहुंच गए। इस दौरान ट्रक को सजाकर गदर 2 के गानों पर डांस करने लगे।
फर्श पर बैठकर इंतजार कर रहे ग्रामीण
जयपुर के वैशाली नगर स्थित पीवीआर सिनेमा हाॅल में जयपुर के आस-पास के गांव-ढाणियों के लोग फिल्म देखने पहुंचे। ग्रामीण परिवेश में पहुंचे लोग गदर फिल्म देखते हुए नाचने गाने लगे। सिनेमा हाॅल में जगह नहीं मिली तो माॅल में ही फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। सिनेमाघर संचालकों ने सप्ताह के अंतिम दिनों में खाने के दामों में भी कटौती कर रखी है। ऐसे में इन दिनों में भी लोग सिनेमाघरों में जाना पसंद कर रहे हैं।
वहीं सिनेमाघर मालिकों की मानें तो अभी अच्छा माहौल है। जो लोग सिनेमाघरों से दूर हो चुके थे वे एक बार फिर खुशी-खुशी आए हैं। पहले इन लोगों का सिनेमा से मोह भंग हो गया था। पिछले 5 दिन में एक भी सीट खाली नहीं है। गदर 2 के अलावा अन्य 2 फिल्मों की भी एडवांस बुकिंग हो रही है।
11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि सनी देओल अभिनीत फिल्म गदर-2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीबन 40 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 52 करोड़ रुपये की कमाई की चौथे दिन 33 करोड़ की कमाई की।
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 hrs agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
20 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
1 day agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
5 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
11 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines