राजस्थान CM गहलोत को झटका; दिल्ली कोर्ट से याचिका खारिज; केस चलता रहेगा, शेखावत से जुड़ा मामला

Rajasthan Former CM Ashok Gehlot

Rajasthan Former CM Ashok Gehlot

Rajasthan CM Ashok Gehlot Defamation Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से दायर मानहानि मामले में आरोप मुक्त करने की अर्जी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का मामला चलेगा।

विज्ञापन

कोई ठोस कानूनी तर्क नहीं देना वजह

दरअसल, CM अशोक गहलोत ने सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता केंद्रीय मंत्री शेखावत के पेश नहीं होने पर खुद को आरोप मुक्त करने की मांग कोर्ट में की थी। गहलोत की अर्जी पर ACMM हरजीत सिंह जसपाल की कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि CM गहलोत की आरोप मुक्त करने वाली याचिका में कोई ठोस कानूनी तर्क नहीं था।

विज्ञापन

कोर्ट ने इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का मामला चलता रहेगा। पिछली सुनवाई में केंद्रीय मंत्री शेखावत के वकील ने CM गहलोत की अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि उनकी अर्जी सुनवाई के योग्य नहीं हैं। गत 14 सितंबर को कोर्ट ने गहलोत और शेखावत के वकीलों की तरफ से चली सवा घंटे की बहस के बाद 19 सितंबर के लिए निर्णय सुरक्षित रखा था।

कोर्ट में पेश हो चुके हैं CM गहलोत

पिछली सुनवाई के दौरान CM गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। दोनों पक्षों के वकीलों में करीब सवा घंटे तक तीखी बहस का दौर चला था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वकील आदित्य विक्रम सिंह के अनुसार, अब CM गहलोत को अदालत में पेश होकर ही जमानत लेनी होगी। अब मामले में अगली सुनवाई 25 और 26 सितंबर को दोपहर दो बजे से होगी।

विज्ञापन

ये है मानहानि का मामला

गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कथित तौर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर बार-बार संजीवनी घोटाले में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए थे। संजीवनी घोटाले में लाखों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इस मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने CM  गहलोत के खिलाफ दिल्ली की अदालत में मानहानि का मुकदमा चलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा वो कथित घोटाले पर राजस्थान पुलिस की एसओजी की रिपोर्ट पर आधारित कहा है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ