Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rajasthan Lok Sabha Election : देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। राजस्थान की भी 13 सीटों पर मतदान हो रहा है जिनमें से एक बाड़मेर है। प्रदेश की सभी सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.39 फीसदी मतदान हो चुका था। इनमें सबसे ज्यादा 51.15 फीसदी मतदान बाड़मेर सीट की जैसलमेर विधानसभा में हुआ। लेकिन इसी सीट का एक गांव ऐसा रहा जहां एक भी वोट नहीं पड़ा।
The second phase of elections kicks off on April 26th across 13 states, encompassing#Assam, #Bihar, #Chhattisgarh, #JammuKashmir, #Karnataka, #Kerala, #Maharashtra, #MadhyaPradesh, #Rajasthan, #Tripura, #UttarPradesh, #WestBengal, and #Manipur.pic.twitter.com/WqKv6BcOst
— PIB in Jammu Kashmir & Ladakh (@PIBSrinagar) April 26, 2024
बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले अर्थंडी गांव में सुबह से ही मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। दरअसल, यहां के लोग पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से अपनी मांग को लेकर यहां के लोग धरने पर बैठे हुए थे। प्रशासन ने उन्हें वोट करने के लिए मनाने की कोशिश भी की लेकिन ग्रामीण अपने रुख पर डटे रहे। प्रशासन ने गांव में पानी भी पहुंचाया है लेकिन ग्रामीण परमानेंट समाधान की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देंगे; यूपी के राजपूत भड़के, जानें क्यों किया बॉयकॉट?
ये भी पढ़ें: Neha Sharma क्या बिहार के भागलपुर से लड़ेंगी चुनाव? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के ‘नए गढ़’ में वोटिंग जारी; क्या वायनाड में फिर जीत पाएंगे राहुल गांधी?
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।