कोटा में निर्माणाधीन टनल ढही; एक घायल ने दम तोड़ा, जिंदगी-मौत से जूझ रहे 4 लोग

Tunnel Collapsed in Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए बन रही टनल ढह गई है। हादसा राजस्थान के कोटा जिले में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 5 लोगों को मलबे से निकाला गया।

Under construction Tunnel Collapsed

हादसास्थल पर बचाव अभियान चलाते लोग।

Under construction Tunnel Collapsed: राजस्थान के कोटा जिले के मुकुंदरा शहर में बीती रात भीषण हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए बन रही टनल अचानक ढह गई और मलबे के नीचे मजदूर दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए अन्य मजदूरों, स्थानीय लोग ने मिलकर मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

घायलों में शामिल 5 लोगों में से एक की मौत हो चुकी है और अन्य 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ब्रीफिंग चल रही थी कि अचानक टनल ढह गई और मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी, कंपनी के अधिकारी, NDRF, एंबुलेंस पहुंची।

विज्ञापन

हादसे के लिए ठेकेदार जिम्मेदार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मलबे से निकालकर घायलों को मोड़क के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शमशेर सिंह रावत (33) पुत्र लछम सिंह निवासी कोथी देहरादून उत्तराखंड के रूप में हुई। अन्य मजदूरों ने हादसे के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया है कि ठेकेदार टनल के अंदर काम करने के लिए किसी तरह के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराता।

विज्ञापन

8 लेन वाली टनल 2025 में पूरी होगी

NHAI अधिकारी राकेश मीणा ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर टनल बनाई जा रही है। करीब 5 किलोमीटर लंबी सुरंग मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (दरा) के पास पहाड़ियों के नीचे बनाई जा रही है। यह 8 लेन वाली सुरंग है, जो साउंडप्रूफ और वाटरप्रूफ होगी। इसके अंदर से बाहर वाहनों की आवाज नहीं आएगी, ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल टनल को बनाने में किया गया है।

विज्ञापन

करीब 1200 करोड़ में बन रही यह टनल साल 2025 में पूरी होगी। इस सुरंग का 3.3 किलोमीटर लंबा हिस्सा पहाड़ी के नीचे से गुजरेगा। 1.6 किलोमीटर सड़क बाहर होगी। 2 समानांतर टनल बनेंगी, जो एक दूसरे से सटी होंगी। एक टनल से जाना और दूसरी से आना होगा। टनल टाइगर रिजर्व से 500 मीटर पहले शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ