Ajmer News: CI के साथ मारपीट करने वाला जैसलमेर एसपी का पुत्र गिरफ्तार
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी के साथ मारपीट करने के मामले में जैसलमेर पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत के बेटे प्रवीण सिंह नाथावत को अजमेर पुलिस ने आखिरकार 20 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जांच अधिकारी एएसपी भंवर रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जब पुलिस टीम जगह- जगह तलाशी कर रही थी तो आरोपी पर दबाव बढ़ा। इसके बाद उसके परिजन उसे कोतवाली थाने के पास लेकर आए और सूचना दी। इस पर पुलिस टीम पहुंची और उसे पकड़ कर ले आई फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी करण सिंह ड्राइ डे होने के कारण बिना वर्दी के साईकिल से शाम को गश्त के लिए निकले। गश्त के दौरान वह स्टीफन चौराहा, पंचशील, आईनोक्स मॉल होते हुए भैरूबाडा चौराहा की तरफ पहुंचे थे, भैरूबाडा चौराहा के सामने स्थित सतगुरू इन्टरनेशनल स्कूल पृथ्वीराज नगर की तरफ गश्त करते हुए सतगुरू स्कूल के थोड़ी दूर आगे गए, जहां सुनसान सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर सफेद रंग की गाड़ी में एक लड़का व एक लड़की शराब का सेवन करते हुए बैठे नजर आए।
संदिग्ध नजर आने पर गाड़ी के पास गए तो गाड़ी में से शराब की बदबू आई। नाम पता पूछा तो वह तेज आवाज में बोला कि आप कौन होते हो मुझसे नाम पता पूछने वाले। तब परिचय देते हुए उन्होंने बताया कि वे क्रिश्चयनगंज थाने के सीआई हैं। अपना नाम करण सिंह खंगारोत बताया।
इतने में व्यक्ति ने तेज आवाज में गाली निकालते हुए धमकी दी कि तेरे जैसे बहुत सीआई देखे हैं। तु मेरे को जानता नही है। मेरा नाम भी प्रवीण नाथावत है।इसके बाद मामला सामने आने के बाद आईजी ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करनेए लोक सेवक से मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले की जांच एएसपी भंवर रणधीर सिंह को सौंपी गई थी। एक फरवरी को आरोपी का शादी-समारोह पुष्कर में हुआ था । इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 9 फरवरी को आरोपी की वारदात में प्रयुक्त कार नागौर बड़ी खाटू से पकड़ी, उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: