बंदर खा गए 35 लाख की चीनी! यूपी से सामने आया अजीबो-गरीब मामला
Aligarh News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां चीनी मिल से करीब 45 लाख की चीनी गायब हो गई। बताया गया कि बंदर चीन खा गए।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Aligarh News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 लाख की चीनी या तो बंदर खा गए या फिर बारिश में बह गई। दरअसल पूरा मामला घोटाले से जुड़ा हुआ है। अलीगढ़ की चीनी मिल का जब ऑडिट हुआ तो पता चला कि यहां तो 1100 कुंतल चीनी कम है। जानकारी सामने आने के बाद चीनी मिल के स्टोर कीपर ने इसके पीछे की अजीब वजह बताई।
अलीगढ़ किसान साथा चीनी मिल में घोटाले की बात सामने आ रही है। एक ऑडिट में पता चला कि यहां से 11 कुंतल चीनी गायब हो गई है। बताया गया कि 30 दिन में 35 लाख कीमत की 1100 कुंतल चीनी बंदर खा गए या फिर बारिश की वजह से बर्बाद हो गई। अब इस मामले को लेकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया है।
ऑडिट के बाद प्रबंधक, लेखा अधिकारी समेत कुल 6 लोगों को दोषी पाया गया और जांच की गई, इसके बाद प्रभारी गोदाम कीपर और गोदाम कीपर के खिलाफ थाना जवां में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वहीं चीनी मिल के स्टोर कीपर का कहना है कि ऑडिट टीम ने तो गेस्ट हाउस में बैठकर ऑडिट कर लिया। ऑडिट रिपोर्ट में जितनी चीनी कम बताई जा रही है, उतनी कम नहीं है।
35 लाख रुपये की चीनी खा गए थे बंदर
ऐसा ऑडिट रिपोर्ट में ख़ुलासा हुआ है
साथा चीनी मिल अलीगढ़ में ये अजीबोगरीब कारनामा कर डाला है चीनी मिल कर्मियों ने
अब इस मामले में पहली कार्यवाही स्टोर कीपर पर आन पड़ी है,,,गुलाब सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है
गुलाब… pic.twitter.com/rJbZeWEgc5
— Mohd Akram Khan (@akramislive) May 24, 2024
गोदाम कीपर ने कहा कि गोदाम के शटर, छत टूटी हुई है। बारिश का पानी गोदाम में गिरता है और तो और बंदरों का भी खूब आतंक है। बंदरों की वजह से चीनी गोदाम में फैल गई है, इसलिए कम लग रही है। वहीं यह भी कहा गया है कि 528 क्विंटल चीनी बारिश की वजह से कम हो गई है। गोदाम की देखभाल करने वाले ने बताया कि गोदाम की बिल्डिंग खराब हो गई और कई बार मेंटेनेंस को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा गया लेकिन कोई कार्रवाई हुई ही नहीं।
हैरानी इस बात की है कि कुछ चीनी बंदर खा सकते हैं लेकिन 1100 कुंतल चीनी बंदर कैसे खा सकते हैं! यही वजह है कि अब लोगों को इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। हालांकि अब केस दर्ज हो चुका है और मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि साल 2020 के बाद से इस मिल में कोई उत्पादन नहीं हो रहा था लेकिन चीनी स्टोर में रखी हुई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: