Rajasthan: 'किसी का बाप इन्हें बदल नहीं सकता'; 17 जिलों के रिव्यू आदेश पर क्या बोले हेमाराम चौधरी?

Congress Leader Controversial Statement : राजस्थान में नए जिलों और संभाग के रिव्यू आदेश पर सियासत तेज हो गई। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सीएम भजनलाल शर्मा के आदेश का विरोध जताया और उन पर जमकर हमला बोला।

Hemaram Choudhary

कांग्रेस नेता हेमाराम चौधरी का सीएम भजनलाल शर्मा पर विवादित बयान।

विज्ञापन

Hemaram Chaudhary Controversial Comment (केजे श्रीवत्सन) : राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार में बने 17 जिले और 3 संभाग के रिव्यू करने के आदेश दिए गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ने सीएम भजनलाल शर्मा पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नए जिले बन गए और इनका काम शुरू हो गया। अब किसी का बाप भी इनको बदल नहीं सकता है।

अब नए जिले नहीं हो सकते निरस्त : कांग्रेस नेता

विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व मंत्री और सचिन पायलट के करीबी हेमाराम चौधरी ने जैसलमेर में मीडिया से बातचीत करते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा नए जिलों के रिव्यू आदेश के सवाल पर कहा कि अब इन जिलों को बदला नहीं जा सकता है। ये सपना देख रहे हैं। नए जिले निरस्त नहीं हो सकते।

नए जिलों का कार्य भी शुरू हो गया : हेमाराम चौधरी

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जब नए जिले बन गए हैं और कार्य भी शुरू हो गया। ऐसे में अब भजनलाल का बाप भी इन जिलों को बदल नहीं सकता है। आपको बता दें कि हेमाराम चौधरी नव निर्वाचित बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल के साथ जैसलमेर आए थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया।

विज्ञापन

गहलोत सरकार ने नए जिलों का किया था गठन

गौरतलब है कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने 17 नए जिलों और तीन नए संभागों का गठन किया था। पिछले साल 2023 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य की कमान संभाली और उन्होंने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की अगुवाई में नए जिलों और संभागों के रिव्यू के लिए एक कमेटी गठित की। मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, मंत्री हेमंत मीणा और मंत्री सुरेश सिंह रावत को रिव्यू कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ