Alwar News: अलवर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाई गोलियां, लूटकर ले गए इतने लाख रुपए
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Alwar News: प्रदेश में गैंगवार और फायरिंग की घटनाएं अब आम हो चुकी है। चुनावी साल में विपक्ष भी लचर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। इन सबके बीच अलवर में प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने गोलियां चलाकर 3 लाख रुपए लूट लिए।
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कार का एक टायर फटा मिला। वहीं प्रॉपर्टी डीलर को देर रात अस्पताल ले जाया गया।
प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि वह अपनी कार से घर जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते में लघुशंका के लिए रूका। उसी समय दो बाइक पर आए 5 बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि वह जैसे-तैसे कार से उतर कर वहां से भागकर एक घर में जाकर छिप गया। लेकिन बदमाश यहां भी उनके पीछे आ गए और फायरिंग करने लगे। घरवालों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर 9ः30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राॅपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को ही एक जमीन का सौदा हुआ था। उसके तीन लाख रुपए आए थे जिसका पैकेट बनाकर उसने सीट के नीचे छिपा कर रखे थे। लेकिन, जब वह मौके पर पहुंचा तो रुपए का पैकेट गायब था। दिनेश ने बताया कि बदमाशों ने पहले टायर पर फायर कर उसे फोड़ दिया था और इसके बाद कार के तीन शीशे भी तोड़ दिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: