5 लोगों के हाथ-पैर-टांगें कटी, पैदल चल रहे लोग ट्राले ने कुचले; राजस्थान के उदयपुर में भीषण हादसा

Rajasthan Udaipur Road Accident: राजस्थान में उदयपुर में भीषण हादसा हुआ है। एक ट्राले ने पैदल चल रहे लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। वहीं हादसे के बाद पांचों मृतकों के शवों का हालत देखकर लोगों की चीख निकल गई। जानें कैसे और कहां हुआ हादसा?

Rajasthan Udaipur Road Accident

उदयपुर में दिनदहाड़े हुए हादसे से लोगों में दहशत फैल गई।

Trailer Truck Crushed People: राजस्थान के उदयपुर में भीषण हादसा हुआ है। एक ट्रेलर ट्रक ने सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 5 लोग मारे गए हैं। किसी के हाथ कट गए तो किसी के पैर कट गए। किसी की टांगें कटी मिली। सड़क पर शवों के चिथड़े देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसा ट्रेलर ट्रक का बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। ट्रक लोगों को कुचलते हुए खाई में गिर गया।

विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को दी हादसे की सूचना

हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और कंडक्टर की भी काफी दर्दनाक तरीके से मौत हुई है। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को संभाला। मृतकों का पोस्टमार्टम उनके परिजनों के आने के बाद ही होगा। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ड्राइवर-कंडक्टर समेत 5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उदयपुर के गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा चौराहा पुलिया पर हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने राह चलते लोगों को चपेट में लिया और हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रेलर गहरी खाई में गिर गया। ट्रेलर के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 5 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले 3 मृतक बेकरिया थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। एक गंभीर घायल को 108 एम्बुलेंस जिला अस्पताल लेकर गई। हादसे की सूचना मिलने पर बेकरिया पुलिस मौके पर पहुंचे। 108 और हाईवे सिक्योरिटी की टीम भी मौके पर पहुंची।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ