Rajasthan Weather Update: प्रदेश में फिर से छाए काले बादल, इन संभागों में हो सकती है बारिश
Edited By Nirmal Pareek

Edited By Nirmal Pareek

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगले सप्ताह से प्रदेश में फिर से मेघ मेहरबान हो सकते हैं। कुछ दिनों की बेरुखी के बाद एक बार फिर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होते हुए नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में मानसून की झमाझम बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 70 एमएम बारिश भीलवाड़ा में दर्ज की गई तो वहीं करीब आधा दर्जन जिलों में एक इंच तक बारिश दर्ज की गई।
राजस्थान में आज 7 में से 5 संभागों में बारिस होने के प्रबल आसार है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
वहीं, शुक्रवार सुबह राजधानी जयपुर के कई इलाकों में बारिश हुई है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में भाद्रपद मास के आखिरी दिनों में मानसून का तीसरा और अंतिम दौर प्रदेश में पूरी तरह से मेहरबान रहेग। एक बार फिर से 8 सितंबर के बाद प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वर्तमान में अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने से तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
उधर जयपुर सहित अन्य जिलों की पेयजल आपूर्ति वाले बीसलपुर बांध में लगातार पानी की निकासी का दौर नौवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार सुबह बांध के गेट नंबर 9 को 20 सेंटीमीटर खोलकर प्रति सेकंड 1200 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। जयपुर सहित अन्य जिलों के लिए जनवरी 2024 तक के पेयजल आपूर्ति का पानी बांध में आ चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: