Rajasthan Weather: नागौर-बांसवाड़ा में सड़कें बनीं दरिया, मौसम विभाग ने आज 12 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Alert In Rajasthan

Rajasthan Weather: राजस्थान के अगस्त में शुरुआती 15 दिन सूखे बीतने के बाद अब एक बार बदरा मेहरबान होने लगे हैं। मौसम विभाग कील मानें तो पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। इससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज प्रदेश में झालावाड़, राजसमंद, पाली, जोधपुर, बीकानेर, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में 21 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रविवार को इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश रविवार को सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा के बागीडोरा में 6 इंच दर्ज की गई। बागीडोरा के अलावा सज्जनगढ़, सलोपत, दानपुर एरिया में भी अच्छी बारिश हुई। वहीं नागौर के मकराना में 4 इंच से ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई। यहां सड़कें दरिया बन गईं। इसके अलावा राजसमंद के देलवाड़ा में 102 मिमी. बारिश, वहीं गंगानगर, जोधपुर, पाली, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं झालावाड़, प्रतापगढ़, टाेंक, उदयपुर, डूंगरपुर, जयपुर, दौसा में भी कहीं-कहीं पर अच्छी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

इसलिए हो रही बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अभी मध्य भारत पर एक्टिव पर है। इससे नमी बढ़ी है। मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल गंगानगर, नारनौल, छतीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इससे पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ