डॉग के सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पड़ोसी ने दर्ज कराई शिकायत
Edited By Pushpendra Sharma

rajasthan jaipur
Edited By Pushpendra Sharma

rajasthan jaipur
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट थाना इलाके में एक डॉग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत पड़ोसी ने पड़ोसी के खिलाफ ही दर्ज कराई है।
अभी पढ़ें – Barabanki News: हत्या के बाद भी पत्नी की लाश पर करता रहा प्रहार, हैवानियत की वजह जानकर पुलिस भी सन्न
थानाधिकारी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा नरेंद्र कुमार मीणा निवासी सिद्धार्थ नगर ने दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को उनके पास में रहने वाले रामचंद्र मीना ने गली में रहने वाले डॉग के सिर पर पत्थर उठा कर मार दिया। वीडियो में रामचंद्र मीना सोते हुए डॉग के सिर पर पत्थर से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया कि वह उसे तब तक पत्थरों से मारते रहे जब तक कि वह मर नहीं गया। मृतक डॉग के शव को नगर निगम की टीम उठा कर ले गई थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: