राजस्थान में भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल, दोपहर बाद शपथ लेंगे विधायक

Rajasthan cabinet expansion: अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। पार्टी ने अभी तक मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट जारी नहीं की है।

Bhajan lal Sharma

Rajasthan cabinet expansion: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उहापोह कि स्थिति खत्म हो गई है। राज्य में कल यानी शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे आज देर शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर मोहर लग सकती है। आज इसपर अंतिम मोहर लग जाएगी।

विज्ञापन

कल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। प्रदेश में कल मंत्रिमंडल का गठन होगा। कल दोपहर 3:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस दौरान निर्वाचित विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

इंतजार हुआ खत्म

विज्ञापन

इसके साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म हो गया है। अब देखना होगा कि भजनलाल सरकार में कौन-कौन से नए मंत्री बनाए जाते हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। पार्टी ने अभी तक मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट जारी नहीं की है।

विज्ञापन

बता दें कि राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। 199 सीटों पर हुए चुनाव में पार्टी को 115 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं। बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया है। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

कैबिनेट विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से सियासी हलचल मची हुई थी। कई नामों पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि कई नए विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ